इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस ने बरामद किए मोबाइल। स्वामीयों को सौंपें।

 सर्विलांस और स्वाट टीम ने बरामद किए ₹33.30 लाख के 111 मोबाइल, स्वामियों को सौंपे। 





(रिपोर्ट- मदन मोहन/ चंदौली)



पुलिस लाइन नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बांटे गए मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे।

पुलिस अधीक्षक चंदौली  आकाश पटेल के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदौली पुलिस को एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल हुई है। सर्विलांस और स्वाट (SWAT) टीम के अथक प्रयास और कड़े परिश्रम के फलस्वरूप जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुम/खोए हुए कुल 111 कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। बरामद किए गए इन सभी स्मार्टफोन की कुल अनुमानित कीमत ₹33,30,000 (तैंतीस लाख तीस हजार रुपये) आंकी गई है।

इस उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां इन सभी मोबाइलों को उनके असली स्वामियों को ससम्मान पूर्वक सुपुर्द कर दिया गया।

सर्विलांस और स्वाट टीम का सराहनीय और कड़ा परिश्रम-

जनपद के विभिन्न थानों में पिछले कुछ समय से मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतें लगातार दर्ज हो रही थीं। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेलने सर्विलांस और स्वाट टीम को विशेष रूप से एक्टिव किया था। दोनों टीमों ने आधुनिक सर्विलांस तकनीक, साइबर सेल की मदद और दिन-रात के कड़े परिश्रम के बाद इन 111 मोबाइल फोनों को देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ट्रैक कर बरामद किया।

नवीन सभागार में उमड़ी भीड़, पीड़ितों में खुशी की लहर-

पुलिस लाइन नवीन सभागार में जब स्वामियों को उनके खोए हुए महंगे स्मार्टफोन वापस सौंपे गए, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई पीड़ित ऐसे थे जो अपना फोन दोबारा पाने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे मेरा महंगा स्मार्टफोन गुम हो गया था, जिसमें मेरा बेहद जरूरी डेटा था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह कभी वापस मिलेगा। लेकिन चंदौली पुलिस की कार्यप्रणाली ने मेरा भरोसा और मजबूत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक  और उनकी पूरी टीम का दिल से धन्यवाद।" — एक भावुक मोबाइल स्वामी एक साथ 111 चेहरों और उनके परिवारों पर मुस्कान लौटाने वाले पुलिस प्रशासन के इस जनहितैषी कार्य की पूरे जनपद में जमकर प्रशंसा हो रही है। इस बड़ी सफलता ने आम जनमानस में स्थानीय पुलिस और खाकी के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ